भरथना/इटावा । अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की बैठक नगर अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव के आवास पर शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक में नगर में धड़ल्ले से बिक रहे एक्सपायरी एवं खराब गुणवत्ता वाले खाद्य व पेय पदार्थों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की गई।कार्यकर्ताओं ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में ऐसे खाद्य पदार्थ मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक साबित हो सकते हैं।
संगठन की ओर से नगर के व्यापारियों से अपील की गई कि वे कम गुणवत्ता, एक्सपायरी एवं खुले में बिकने वाले खाद्य व पेय पदार्थों की बिक्री न करें। चेतावनी दी गई कि शिकायत मिलने पर संबंधित विभाग को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की जाएगी।बैठक के अंत में संगठन की डायरी का वितरण किया गया। साथ ही यात्रीहित में भरथना रेलवे स्टेशन पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था कराने हेतु स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार का आभार व्यक्त किया ।
इस दौरान निशांत पोरवाल (एडवोकेट), आमित श्रीवास्तव, ई. हिमांशु गुप्ता, रामप्रकाश पाल, आनंद प्रकाश कौशल, रामनरेश पोरवाल, शिवम गोस्वामी, बॉबी गुप्ता, रवि शर्मा, वृह्मप्रकाश श्रीवास्तव, शिवेंद्र भदौरिया (एडवोकेट), अविरल गुप्ता, रिषभ पोरवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
