भरथना/इटावा। आगामी 28 मई को मनाए जाने वाले बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर भरथना थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के सम्मानित लोगों ने भाग लिया। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने उपस्थित लोगों से शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की कुर्बानी खुले स्थान पर नहीं की जाएगी।
बकरा अथवा अन्य बड़े जानवरों की कुर्बानी केवल चारदीवारी के अंदर ही की जाएगी। साथ ही सड़क अथवा सार्वजनिक स्थानों पर नमाज अदा नहीं होगी । नमाज केवल ईदगाह एवं मस्जिदों में ही पढ़ी जाएगी।सभासद निहालउद्दीन ने कहा कि सभी लोग शासन की गाइडलाइन का पालन करेंगे।
प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी नहीं दी जाएगी तथा खुले में न तो नमाज अदा की जाएगी और न ही कुर्बानी दी जाएगी।बैठक के दौरान क्राइम इंस्पेक्टर अरिमर्दन सिंह एवं चौकी प्रभारी तन्मय चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष अजय यादव उर्फ गुल्लू, जामा मस्जिद के हाफिज अजीब भाई सम्बली, सराय मस्जिद के हाफिज महमूद चिश्ती, सरैया से हाजी सलीम, ब्रियान क्षेत्र से पप्पू अब्बासी, सभासद निहालउद्दीन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
