चौबिया,इटावा। प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर जैसे ही सरगर्मी तेज हुई इसी बीच इटावा जनपद के चौबिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत विकास खण्ड ताखा की एक ग्राम पंचायत के ग्राम नगला पंची में आयोजित भोज दावत का ग्राम प्रधान को निमंत्रण देना भोज आयोजक पिता-पुत्र को उस समय महंगा पड़ गया,जब चुनावी रंजिश के चलते क्षेत्र के एक पूर्व प्रधान प्रधान ने अपने दबंग साथियों के सहयोग से गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडे, धारदार हथियार और बन्दूक-तमंचा की बटों से पीट-पीटकर पिता-पुत्र को लहूलुहान कर दिया,और पूर्व प्रधान जान से मारने की धमकियां देकर पिता मानसिंह यादव और उसके बेटे रिंकू यादव को मरणासन हालत में जमीन पर पड़ा छोड़कर भाग जाने में सफल हो गए।
घटना के सम्बन्ध में ग्राम नगला पंची मौजा शेखूपुर पचार निवासी गम्भीर घायल रिंकू यादव पुत्र ने बताया कि विगत दिवस उसके घर एक छोटा भोज दबाव का कार्यक्रम था,जिसमें उसके द्वारा क्षेत्र के मौजूदा प्रधान को निमंत्रण दिया था,और प्रधानजी भोज दावत में भाग लेकर अपने घर वापस चले गए जिसके बाद ग्राम पंची थाना चौबिया निवासी दबंग पूर्व प्रधान अशोक बाबू,सुभाष पुत्रगण शिवराज सिंह,रजनीश उर्फ बंटी पुत्र अशोक,गौरव पुत्र सुभाष आदि दबंगों ने रात्रि पौने 11 बजे गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडे,धारदार हथियार और बन्दूक-तमंचा की बटों से पीटपीट कर उसे लहूलुहान कर दिया,चीख पुकार सुनकर जैसे ही पिता मानसिंह उसे बचाने को दौड़े जिसपर दबंगों ने उसके पिता मानसिंह को भी पीटपीट कर मरणासन कर दिया।
ग्रामीण और परिजनों ने आनन फानन में पिता पुत्र को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। जहां पिता पुत्र का इलाज जारी है।वहीं घटना के सम्बन्ध में श्रीबती पत्नी मानसिंह ने उपरोक्त नामजद दबंगों के विरुद्ध मारपीट रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल के साथ दबंग हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
