इटावा। इटावा शहर में गुरुवार को सुबह साढ़े 11 बजे हाईवे पर दौड़ते ट्रक का टायर खुलकर,तेज रफ्तार से समृद्धि हॉस्पिटल के सामने खड़े एक शख्स के सिर में जा लगा जिससे शख्स गम्भीर रूप से घायल होकर अचेत होगया पुलिस ने अचेत शख्स को गम्भीर अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।शहर के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 19 पर समृद्धि हॉस्पिटल के सामने ऑटो के इंतजार में खड़े शख्स के सिर में ट्रक का टायर खुलकर तेज रफ्तार के साथ लग गया।
जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आने के साथ वह अचेत हो गया।जानकारी के अनुसार गौरव कुमार पुत्र आनंद निवासी नगला लक्ष्मी थाना ऊसराहार गुरुवार को सुबह साढ़े 11 बजे नेशनल हाईवे 19 पर ऑटो के इंतजार में खड़ा था, तभी हाइवे पर दौड़ते एक ट्रक का टायर खुलकर गौरव के सिर में तेज रफ्तार जा लगा।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने गम्भीर घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती कराया है। जिसपर चिकित्सकों ने आनन फानन में इलाज शुरू कर दिया है।
