जसवंतनगर,इटावा। पेंशनर शिक्षकों की मासिक बैठक मिडिल स्कूल परिसर में संपन्न हुई। बैठक में पेंशन, ग्रेच्युटी,चिकित्सा प्रतिपूर्ति तथा अन्य सेवानिवृत्ति लाभों से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रप्रकाश शाक्य ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षक समाज के मार्गदर्शक हैं, जिन्होंने अपने जीवन का सर्वोत्तम समय नई पीढ़ी को संवारने में लगाया है। ऐसे शिक्षकों को किसी प्रकार की प्रशासनिक या वित्तीय परेशानी का सामना न करना पड़े, यह हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संगठन शिक्षकों की हर समस्या को गंभीरता से लेकर उच्चाधिकारियों तक पहुँचा रहा है, और पेंशन व ग्रेच्युटी संबंधी मामलों के निस्तारण का पूर्ण आश्वासन दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिन शिक्षकों की फाइलें लम्बित हैं, उनकी सूची तैयार की जा रही है ताकि सामूहिक रूप से जल्द समाधान कराया जा सके। उन्होंने सभी से एकजुट रहकर संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
इस दौरान पेंशनर जलधारी लाल ओझा, नाथूराम,जिलेदार सिंह, रामदास,अयोध्या प्रसाद, श्यामलाल आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए और पेंशनरों की समस्याओं को विस्तार से रखा।
