इटावा। इटावा सदर क्षेत्र में डीएम चौराह पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा के अनावरण में हो रही देरी को लेकर भाजपा के स्थानीय राजनीति में हलचल मच गई है।डेढ़ साल बाद भी नहीं हुआ अनावरण,भाजपा नेता धर्मेंद्र दुबे डीएम चौराहे पर आमरण अनशन पर बैठेभाजपा नेता धर्मेंद्र दुबे इस बात से नाराज हैं कि डीएम चौराहे पर बन रहे ‘अटल चौक’ का निर्माण कार्य लगभग डेढ़ वर्ष से चल रहा है और प्रतिमा स्थापित हो चुकी है, लेकिन प्रशासन द्वारा अभी तक उसके अनावरण की तिथि घोषित नहीं की गई है।धर्मेंद्र दुबे डीएम चौराहे पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठ गए हैं।
उनकी मुख्य मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द प्रतिमा के अनावरण की तारीख निश्चित करे।वही सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। उन्होंने अनशनकारी नेता को आश्वासन दिया कि मामले की जल्द ही जांच कराई जाएगी और प्रतिमा के अनावरण की तिथि निश्चित की जाएगी।भाजपा नेता शरद बाजपेई सहित अन्य स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता भी धर्मेंद्र दुबे के समर्थन में मौके पर पहुंचे हैं।यह मामला अब स्थानीय प्रशासन के लिए एक चुनौती बन गया है, क्योंकि सत्ताधारी पार्टी के नेता ही अपनी मांग को लेकर अनशन पर बैठ गए हैं। शनिवार दोपहर 3 बजे प्रशासन द्वारा आश्वासन देते हुए भाजपा नेता धर्मेंद्र दुबे को समझा बूझकर अनशन खत्म कराया है।
