भरथना/ इटावा :बगैर लाइसेंस के आतिशबाजी लगाने पर एक के खिलाफ मामला दर्ज।पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान व थाना प्रभारी विक्रम सिंह के निर्देशन में नगर में बगैर लाइसेंस के सड़क किनारे अवैध रूप से पटाखा बेंच रहे विक्रेताओं के खिलाफ पुलिस ने देर शाम अभियान चलाकर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
भरथना कस्बा चौकी प्रभारी जितेंद्र पाल सिंह ने बताया कि चैकिंग अभियान के दौरान कस्बा के मुहल्ला बालूगंज निवासी अमन के खिलाफ अवैध रूप से बगैर लाइसेंस के सड़क किनारे पटाखा बेंचते हुये पकडे जाने पर इनके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम 1884 के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान ने बतायाकि नगर व देहात क्षेत्रों में अवैध रूप से बगैर लाइसेंस लिये पटाखा बेचने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। कई वर्षों बाद पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही से नगर के व्यापारियों,समाजसेवियों ने प्रसंशा की।
