इटावा: जनपद में थाना बकेवर क्षेत्र के अंतर्गत बहेड़ा हाइवे ओवर ब्रिज पर बाइक सवार को पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई जिससे बाइक पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई ।
बता दे अजीतमल थाना क्षेत्र के ग्राम अमावता के रहने वाले कपिल सिंह उम्र करीब 24 वर्ष अपनी चाची सोनी देवी, अपर्णा 05 वर्ष, बेटू उर्फ बाबू 03 वर्ष के साथ गांव से इटावा दवा लेने गए थे । जब वह इटावा से दवा लेने के बाद लौटे थे तभी वह बिजौली गांव में अपनी चाची के यहां रुके थे । जहां उनकी बड़ी बेटी नंदिनी पहले से ननिहाल में थी वहीं अपर्णा भी अपनी नानी के पास रुक गई ।
दिन में वह करीब दोपहर बारह बजे घर को वापस आते समय बहेड़ा ओवर ब्रिज के पास पहुंचे जहां वाहन से टक्कर हो गई जिससे कपिल ,सोनी देवी एवं बेटू उर्फ बाबू की मौके पर ही मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस द्वारा तीनों को सीएचसी महेवा लाई जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया सूचना पर गांव से परिजन महेवा पहुंचे तीनों के शव देखकर परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है ।
वही घटना के बाद लोगों का कहना है कि जब किसी का समय नहीं होता तो ईश्वर उसे बुद्धि भी वैसी ही कर देता है यही नन्हीं सी अपर्णा के साथ हुआ जहां सोनी देवी इटावा से वापस आते समय मायके बिजौली से नंदिनी को साथ ले जाने के लिए गई नंदिनी तो आई ही नहीं जिद करके अपर्णा भी ननिहाल में रुक गई यानी उन दोनों बेटियों की मौत नहीं थी ।
इस प्रकार दोनों बेटियां मायके बिजौली में छोड़कर भतीजे कपिल के साथ छोटी बेटी बाबू को लेकर गांव के लिए चल दी तथा रास्ते में दुर्घटना होने से काल के गाल में समा गई । मृतक कपिल अपने पिता धर्मेंद्र सेंगर व चाचा हरिश्चंद्र सेंगर के बीच इकलौता बेटा था वहीं अब दोनों भाइयों के बीच हरिश्चंद की दो बेटियां ही बची है।
सीओ अतुल प्रधान ने मौके पर पहुंचकर शवों को इटावा पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया तथा परिजनों को सांत्वना प्रदान की उन्होंने कहां चालक को पकड़कर कार्यवाही की जाएगी। तीन शवों को एक साथ देखकर परिजनों में बुरी तरह कोहराम मचा हुआ है।
