इटावा । सर्वजन सुखाय पार्टी के कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बकेवर राजमाता गेस्ट हाउस में किया गया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिव प्रसाद यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि स्थापना के साथ ही पार्टी ने सफलता के कई मील के पत्थर पार किए हैं।
शिव प्रसाद यादव ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के हर वर्ग का सम्मान और सर्वांगीण विकास है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आदर्श सामाजिक जीवन हो, जिससे जनता का विश्वास मजबूत बने। उन्होंने Vision और Mission पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में शराबखोरी, जातिवाद, परिवारवाद और धर्मवाद जैसी कुरीतियों को खत्म कर भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना ही पार्टी का लक्ष्य है।पार्टी का संकल्प वृद्धावस्था पेंशन, आउटसोर्सिंग में सुधार, बेरोजगारों को रोजगार, सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना और खाद्य सुरक्षा को मजबूत करना है।
शिव प्रसाद यादव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को जनता की समस्याओं को शासन तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभानी होगी।शिविर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विवेक यादव, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव उमेश यादव, रामशंकर शर्मा, सत्यम यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, भगवती सिंह यादव, प्रदेश महासचिव अनिल यादव, रामसहाय यादव, शिव नारायण यादव, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मि यादव सहित विभिन्न जिलाध्यक्षों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष इटावा द्वारा किया गया।
