इटावा। इटावा न्यायालय प्रांगण में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला जज रजत कुमार जैन की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें एमएसीटी जिला जज रामचन्द्र यादव के न्यायालय में मोटर दुर्घटना प्रतिकर के 104 वादों का निस्तारण किया गया लोक अदालत में ओरियंटल बीमा कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक हेमन्त कपूर एवं उपमहा प्रबंधक जगदीश प्रसाद सहायक प्रबंधक फराहन उज्जामा के कुशल नेतृत्व व निर्देशन में आगरा मंडलीय कार्यालय के प्रबंधक प्रभारी विकास उप प्रबंधक आशुतोष कुशवाहा के प्रयासों से 65 वादों का निस्तारण कराया गया जिसमें दो बड़े मुकद्दमों में 72 लाख एवं 43 लाख रूपए की धनराशि दो वादों में प्रतिकर दिलाया गया तथा 65 वादों में पीड़ित पक्ष को कुल धनराशि छः करोड़ तेईस लाख दो हजार रुपए दिलाए गये जबकि दो बड़े मुकद्दमों में जिसमें 72 व 43 लाख की धनराशि दिलाने में वरिष्ठ अधिवक्ता ज़ुबैर तैमूरी द्वारा समझौता कराया गया।लोक अदालत को सफल बनाने तमाम अधिवक्ताओं का उल्लेखनीय योगदान रहा।
