जसवंतनगर,इटावा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस सप्ताह को लेकर सेवा पखवाड़ा का आयोजन मोहल्ला कोठी कैस्त में किया गया। आयोजन का दायित्व सभासद मोहिनी दुबे ने संभाला। कार्यक्रम का आयोजन अनिरुद्ध मोनू दुबे के निज आवास पर किया गया। उन्होंने संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति सदस्य विनीता गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता के उत्थान के लिए तमाम जनकल्याणकारी योजनाएँ लागू की हैं। चाहे उज्ज्वला योजना हो,जनधन खाते हों,आयुष्मान भारत योजना हो,प्रधानमंत्री आवास योजना इन सबका सीधा लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प सरकार ने लिया है। उन्होंने आगे कहा कि कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक इन योजनाओं की सही जानकारी पहुँचाएँ और कोई भी जरूरतमंद इनसे वंचित न रह जाए। सरकार का लक्ष्य है “सबका साथ, सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास” और इसी संकल्प को लेकर हमें समाज के बीच सेवा भाव से कार्य करना होगा।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय बिंदु यादव,पुष्पेंद्र अग्निहोत्री,भाजपा नेत्री प्रीती दुबे,सोनिया चक, पूनम तिवारी,मीना मिश्रा, मधु तिवारी तथा दीपा त्रिपाठी मौजूद रही। संजय चौहान,दीपक धाकरे,सुमित जोशी,शिवम गुप्ता,मनीष गुप्ता,अमित मिश्रा तथा सोना गुप्ता भी उपस्थित रहे। महिला कार्यकर्ताओं में कीर्ति भदौरिया,रेनू धाकरे,शिखा गुप्ता,किरण, राधा मिश्रा,दुर्गेश नंदिनी, अर्चना चौहान,कविता और राजकुमारी ने भी सक्रिय भागीदारी की।
