इटावा। उ.प्र.बी पैक्स कर्मचारी महासंघ की कोर कमेटी की पिछले दिनों हुई लखनऊ में बैठक में पूरे प्रदेश के जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित हुए।बैठक में सहकारी कर्मचारी के नियमित वेतन न मिलने के मुख्य मुद्दे के अलावा अन्य मांगे रखी गई और उनके निदान के लिए प्रदेश स्तरीय उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया। किंतु अब तक समाधान नहीं हुआ। गुरुवार को उत्तर प्रदेश संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी संघ शाखा इटावा के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक कमलेश नारायण वर्मा को संगठन अध्यक्ष राजेश कुमार और उपाध्यक्ष प्रियंका यादव के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में सचिवों के वेतन न मिलने की मूलभूत समस्या, अन्य प्रदेशों की तरह कर्मचारियों के वेतन की मांग के अलावा अन्य समस्याओं से अवगत कराया गया। मांग पत्र में निहित समस्त मांगें पूर्ण होने तक एवं पूर्व की सदस्यता में अधिकांश किसानों द्वारा हिस्सा वापसी की मांग की जा रही है, जिसका हिस्सा वापसी तक एवं नियमित वेतन भुगतान होने तक सभी सचिव कर्मचारी सदस्यता महाअभियान व सभी विभागीय कार्यों का बहिष्कार करेंगे।
इसी के अंतर्गत मांग पूर्ण होने पर 1 अक्टूबर को प्रदेश के सभी जनपदों में मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा जाएगा और 6 अक्टूबर को पूर्ण रूप से सभी कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में अनुपम यादव,सुजीत यादव प्रचार मंत्री,प्रवेंद्र यादव,आशीष यादव,देवेंद्र यादव,विवेक कुमार यादव,कृष्ण मुरारी शर्मा,प्रदीप कुमार,हरगोविंद सिंह,नीलम देवी,सुनील यादव,विपिन यादव,श्याम सिंह,अवनीश कुमार,रनवीर सिंह,शिवपाल सिंह,सुरजीत यादव,लालू यादव,प्रदीप कुमार आदि पदाधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।
