जसवंतनगर,इटावा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा नेता अमित मिश्रा,सभासद प्रतिनिधि अनिरुद्ध दुबे मोनू,पूर्व सभासद सुमित शुक्ला,बृज मोहन और लाल कुमार ने रक्तदान किया। भाजपा नेता मनोज राजपूत और जितेंद्र शीलू तोमर उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा गरीब, वंचित और ग्रामीण वर्ग के स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान देते आए हैं। सरकार की योजनाओं का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना, मुफ्त टीकाकरण, निःशुल्क दवाइयां और स्वास्थ्य शिविरों से करोड़ों लोगों को राहत मिली है।
रक्तदान शिविर में डॉक्टर वीरेंद्र सिंह की टीम ने ब्लड टेस्ट कर रक्तदान प्रक्रिया को पूर्ण कराया।
