भरथना,इटावा। कानपुर में आयोजित ‘मध्यांचल की शान 2025’ सम्मान समारोह में इटावा जनपद के कस्बा भरथना क्षेत्र में शिक्षा पर सर्वश्रेष्ठ और उत्तम कार्य करने के लिए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शिक्षाविद रोहन सिंह को सम्मानित किया है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘मध्यांचल की शान 2025’ सम्मान समारोह में क्षेत्र के प्रमुख शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया। समारोह में इटावा जनपद से भरथना क्षेत्र के विक्टर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन रोहन सिंह को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सम्मानित किया है।
उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया और उनके कार्यों की जमकर सराहना की।सम्मान समारोह मे सांसद रमेश अवस्थी,विधायक सुरेश मैथानी और नीलिमा कटिहार के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।भरथना क्षेत्र में शिक्षाविद रोहन सिंह को ‘मध्यांचल की शान 2025’ सम्मान मिलने पर संस्था स्टाफ और परिजनों समेत उनके इष्टमित्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस सम्मान के मिलने पर क्षेत्रवासियों का बधाइयां देने का क्रम शुरू हो गया है।
आपको बतादें विक्टर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन रोहन सिंह के मार्गदर्शन में सेंट केवलानन्द सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल,विक्टर पब्लिक डिग्री कॉलेज,विक्टर पब्लिक इंटर कालेज,विक्टर पब्लिक आई टी आई कॉलेज आदिजैसी शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थाएँ दीं हैं और शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। सेंट केवलानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल,जो वर्ष 2006 से सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध लगातार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रतीक है। यह संस्था प्राइमरी से इंटरमीडिएट तक छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास में अग्रणी कार्य कर रही है।
