भरथना/इटावा। अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा भरथना ने रेल मंत्री भारत सरकार को भरथना में 14113/14114 लिंक एक्सप्रेस के पुनः ठहराव हेतु एक ज्ञापन सौंपा।गायत्री परिवार के लोगों ने रविवार सुबह रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर स्टेशन मास्टर भूपेंद्र सिंह पटेल को रेल मंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपते हुए बताया है कि लिंक एक्सप्रेस ट्रेन कोरोना महामारी से पूर्व में भरथना रेलवे स्टेशन पर रुकती थी परन्तु कोरोना के बाद से इसका ठहराव भरथना में बन्द हो गया हैं।
इससे नगर व देहात क्षेत्र के हजारों यात्रियों को असुविधा है। गायत्री परिवार से हजारों परिजन जुड़े है जो नियमित रूप से हरिद्वार स्थित शांतिकुंज की यात्रा करते है। वर्ष 2026 गायत्री परिवार की सह-संस्थापिका भगवती देवी शर्माजी का जन्म शताब्दी वर्ष है। जिससे शांतिकुंज का महत्व और भी बढ़ गया है।
यहाँ से यात्री आवागमन में अधिक वृद्धि होगी। ऐसी स्थिति में स्टेशन पर लिंक एक्सप्रेस का ठहराव बहाल करना केवल गायत्री परिवार ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता के हित में होगा।
