इटावा । भरथना नगर के जवाहर रोड मिडल स्कूल परिसर में 127वें श्री रामलीला महोत्सव का दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव ने गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी विधिविधान के साथ पूजा अर्चना कर फीता काट भगवान की आरती उतार कर शुभारंभ किया।
इस मौके पर उन्होंने वहां मौजूद लोगों से कहा कि श्रीरामलीला महोत्सव में मर्यादा पुरुषोत्तम राम की लीलाओं का वर्णन किया जाता है। रामलीला से हमें सीख मिलती है की किस तरह अच्छाई ने बुराई को पराजित किया।उद्घाटन बेला पर पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव बंटी, संरक्षक केके यादव, सत्य प्रकाश यादव राजा, अरविंद भदौरिया, बृजपाल सिंह जादौन, लटी यादव, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रोहित यादव, कोषाध्यक्ष नीलेश त्रिपाठी, महामंत्री विनोद गोस्वामी सहित सभासद छेदीलाल, विपिन यादव, राजीव तिवारी, पुष्पेंद्र यादव, राधामोहन, सुनील यादव अन्य लोग मौजूद रहे।
