भरथना,इटावा। सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा है समाजवादी अपनों को कभी भूलते नहीं हैं,बल्कि अपने पदाधिकारी और कार्यकर्ता व समर्थकों के हर सुख-दुख में हमेशा साथ रहते हैं,सपाजनों ने यह प्रेरणा अपने प्रिय नेताजी मुलायम सिंह यादव ली है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री सपा के राष्ट्रीय महासचिव सोमवार को भरथना कस्बा की सब्जी मंडी स्थित सपा नेता सरमन सिंह की धर्म पत्नी रामकुमारी के निधन उपरान्त उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे।सपा राष्ट्रीय महासचिव श्री यादव ने दुखी परिजन सरमन सिंह,बेटे वरुण यादव,भतीजे सुनील,गुड्डू, सुरेश,अरविंद रामौतार आदि बेटी-दामाद को ढांढस बंधाते हुए मृत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
जिसके बाद सपा राष्ट्रीय महासचिव श्री यादव ताखा ब्लाक प्रमुख प्रीति यादव पत्नी ध्रुव यादव चीनी के बृजराज नगर आवास पर पहुंचे जहां मौजूद सपा नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ता से संक्षिप्त वार्ता में कहा कि वोट चोरी बचाने के लिए पार्टीजन अपने-अपने पोलिंग बूथों की वोटर लिस्टो का बारीकी अवलोकन करके अभी से पंचायत चुनाव और आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। इस मौके पर सपा नेता पूर्व प्रमुख हरिओम यादव, विधायक प्रतिनिधि ध्रुव यादव चीनी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव बंटी,विपिन यादव, संदीप यादव,अमन सप्रा समेत दर्जनों सपा नेता मौजूद रहे।
