इटावा: भरथना कस्बा के मुहल्ला मोतीगंज राजाराम पोरवाल पीतल वालों के हाता में शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में श्रीनवदुर्गा पूजा समिति के तत्वाधान् में एक विशाल भव्य 108 मंगल कलश यात्रा माँ ज्वालादेवी के ज्योती के साथ नगर के विभिन्न मंदिरों पर भ्रमण के दौरान पूजा अर्चना कर 28वें श्रीनवदुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारम्भ हुआ।महोत्सव स्थल से प्रारंभ हुई कलश यात्रा में शामिल महिलाएं व युवतियां पीले वस्त्र धारण किये अपने सिर पर मंगल कलश को रखकर नगर के विभिन्न देवी देवताओं के मंदिर पर भ्रमण किया।
आचार्य अमित मिश्रा, राहुल दीक्षित द्वारा कराये गये वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिविधान से कलशों की पूजा अर्चना कर महोत्सव पाण्डाल में स्थापना करवायी। जहाँ सांय के समय प्रतिदिन संगीतमयी आरती के साथ पूजन अर्चना का आयोजन किया जायेगा। समिति के अध्यक्ष संजीव दीक्षित गपूड़े ने बताया कि 22 सितम्बर से लेकर 2 अक्टूबर तक चलने वाले नवदुर्गा पूजा महोत्सव में प्रतिदिन मां विभिन्न स्वरूपों के भव्य दर्शन श्रद्धालुओं को कराए जाएंगे। कलश यात्रा के दौरान बैंडबाजों की धुन पर माँ के भक्तिमय गीत बज रहे थे। जिन पर श्रद्धालुजन थिरक रहे थे। मंगल कलश यात्रा का जगह जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
इस मौके पर समिति के संरक्षक रूपकिशोर गुप्ता रूपे, श्रीकृष्ण पोरवाल, अध्यक्ष संजीव दीक्षित गपूडे, महामंत्री भरत पोरवाल, कोषाध्यक्ष सुनील पोरवाल श्याम, उपाध्यक्ष सोनू मिश्रा, विपिन पोरवाल, गोपाल चौबे, मंत्री प्रशांत अवस्थी, ओमजी पोरवाल, उपकोषाध्यक्ष सोनू गुप्ता, शैलेंद्र पोरवाल, सयुक्त मंत्री सोनू सविता, भोला सिंह, कपिल पोरवाल, हरिओम दुबे, चेतन स्वरूप पोरवाल, नेक्से पोरवाल, सभासद छेदीलाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इसी क्रम में एक दिन पूर्व ऊँ श्री पागल बाबा गंगा सागर धाम पर भव्य विशाल कशल यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा के दौरान मंदिर के मुख्य न्यासी श्याम सुंदर चौरसिया, अरविंद चौरसिया, गोविंद चौरसिया, आशु चौरसिया सहित सैकड़ों की संख्या में भक्त मौजूद रहे। फोटो- कस्बा के मुहल्ला मोतीगंज में नवदुर्गा पूजा महोत्सव द्वारा नगर भ्रमण पर निकाली गयी कलश यात्रा।
