बढ़पुरा,इटावा। पछाय गांवथाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पछाय गांव के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें दो महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि ऑटो में सवार 8 महिला पुरुष घायल हो गए।पछायगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरीकुंवा चौकी के पास भीषड़ सड़क हादसा हुआ हादसे में दो महिलाओं की हुई मौत 8 लोग घायल हो गए थे जिन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय के बाद पीजीआई रैफर किया गया है।
सभी मध्यप्रदेश भिंड से बाह जैतपुर रिश्तेदारी में अखंड रामायण कार्यक्रम में भाग लेने ऑटो में सवार हो कर जा रहे थे।इसी बीच ग्राम कोरीकुंवा चौकी के पास खड़े ट्रक में ऑटो ने टक्कर मारदी, जिससे बड़ा हादसा घटित हो गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने दो महिलाओं को किया मृत घोषित,6 को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया जबकि दो अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।जानकारी के अनुसार भिंड से बाह जैतपुर अखंड रामायण में शामिल होने के लिए भिंड से ट्रेन से आके उदी स्टेशन उतरकर ऑटो से बाह जैतपुर जनपद आगरा जा रहे थे। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
