जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बनकटी बुजुर्ग के मजरा वीरमपुर में सुबह होते ही उस समय सनसनी के बीच हड़कंप मच गया जब गांव निवासी 42 वर्षीय अविवाहित प्रदीप कुमार पुत्र अहिवरन सिंह की रक्तरंजित लाश उनके ही घर पड़ी देखी गई। लाश मिलने से सनसनी फैल ने के साथ क्षेत्र में हड़कंप मच गया। माना जा रहा है कि रंजिशन किसी ने उसकी किसी बजनदार हथियारों से सिर में प्रहार कर हत्या की गई है,और फिलहाल सिर पर किसी वजनदार वस्तु के प्रहार से ही मौत की वजह मानी जा रही है।
पड़ोसियों ने जब उसे खून से लथपथ देखा तो आसपास अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि प्रदीप कुमार का विवाह नहीं हुआ था। उनके बड़े भाई राजा राम 47,राजवीर 45 और मां सावित्री देवी दिल्ली के फरीदाबाद स्थित बल्लभगढ़ क्षेत्र में रहते हैं।सुबह करीब साढ़े आठ बजे राशन डीलर नरोत्तम सिंह पुत्र रामाधीन ने सबसे पहले खून में लथपथ प्रदीप की लाश को देखा और इसकी सूचना ग्रामीणों के साथ पुलिस को दी।घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू करदी है। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी के साथ परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। घटना के पीछे कारणों का अभी पता नहीं चल सका है,परिजनों के आने पर अन्य जानकारियां हो सकेंगी।
