भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुतुबपुर बीती रात अज्ञात बदमाशों ने एक किसान के घर को निशाना बनाकर लाखों के आभूषण और नगदी समेत अन्य समान पार कर किया और सुबह होने से पहले बदमाश सामान समेट कर चम्पत हो गए।घटना की रात परिवार गहरी नींद में सोता रहा जबकि बदमाश अलमारी से आभूषण और नगदी पार कर ले गए।
बदमाशों की इस करतूत की सुबह तक किसी को भनक नहीं लग सकी,और रोज की तरह गांव में जगार होने पर सनसनी फैल गई।पीड़ित गृहस्वामी मंजेश कुमार यादव ने बताया कि बीती रात वह अपनी पत्नी सुमन देवी और दो बच्चियों के साथ कमरे में सो रहा था, जबकि उनका भाई संदेश कुमार घर के बाहर सो रहा था।
इसी बीच देर रात अज्ञात बदमाश उसके घर में दाखिल हो गए और अलमारी का ताला तोड़कर सोने के आभूषण 800 रूपये की नगदी आदि सामान चोरी कर चम्पत हो गए। पीड़ित गृहस्वामी के अनुसार घर में हुई चोरी में सोने की झुमकी,सोने की तीन अंगूठियां,सोने की जंजीर और मात्र 800 रूपए की नगदी हैं। पीड़िता सुमन देवी के अनुसार चोरी गए आभूषणों व नकदी की कीमत साढ़े 3 लाख रूपए आंकी जा रही है।चोरी की खबर से गांव में क्षेत्र में सनसनी के साथ दहशत फैल गई है।
चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है और अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू करदी है।
