जसवंतनगर,इटावा।जसवंतनगर में बीती रात शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह के पर्यवेक्षण थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह अपनी पुलिस टीम उप निरीक्षक उमेश कुमार पटेल हैंड कांस्टेबल अवनीश आलोक शुभम पवार के साथ कचौरा तिराहा पर संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग कर रहे थे तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो व्यक्ति कचौरा नहर पुल के पास बैठे हैं जो चोरी की योजना बना रहें है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये पुलिस द्वारा दोनों व्यक्तियों को नहर पुल से ग्राम नगरिया वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। नाम पता पूछने पर कृष्णा पुत्र दिलावर निवासी कोठी कैस्त थाना जसवंत नगर और गौरव पुत्र मिट्ठू लाल निवासी कोकपुरा थाना फ्रेंडस कॉलोनी जनपद इटावा बताया।तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 6 मोबाइल,1 छेनी,1 लोहे की राड,1 हथौडी,1 चाकू,1 तमंचा व 2 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। पुलिस टीम द्वारा कडाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया कि हम लोग मिल कर चोरी व लूट करते हैं और हम लोग चोरी की योजना बना रहे थे।मोबाइल फोन के बारे में पूछने पर बताया गया कि हम लोग राह चलते व्यक्तियों से सस्ते दामों मे खरीद कर मंहगे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाते हैं। पुलिस गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
