जसवंतनगर,इटावा। बरेली और आगरा में “आई लव मोहम्मद” को लेकर हुए विवाद और रैली के बाद जसवंतनगर पुलिस पूरी तरह से सतर्क हो गई है। शनिवार को सीओ आयुषी सिंह के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।सीओ आयुषी सिंह ने पुलिस टीम के साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की और नगर के मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च निकालकर हालात का जायजा लिया।
फ्लैग मार्च में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।अधिकारियों ने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह या विवाद में न आये।शांति-व्यवस्था हर हाल में बनाए रखी जाएगी।
सीओ ने कहा कि नगर वासियों को अफवाहों पर ध्यान न देकर पूरी तरह से सहयोग करना चाहिए। उन्होंने चौकी प्रभारियों और बीट पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क निगरानी रखें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम या थाने को दें।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की कि वे आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल बनाए रखें। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार और उपनिरीक्षक जितेंद्र चौधरी, ललित कुमार चतुर्वेदी,शिव शंकर सिंह,उमेश पटेल, शुभम वर्मा के अलावा महिला पुरूष कांस्टेबल मौजूद रहे।
