जसवंतनगर,इटावा। भरथना थाना क्षेत्र के अंतर्गत कंधेसी के रहने वाली विकास की उसकी पत्नी मंजू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया तो वह गुस्सा होकर अपने मायके सिरसागंज जाने जिद करने लगी। तो उसका पति उसे मोटरसाइकिल पर लेकर मायके छोड़ने के लिए चला रास्ते में थाना जसवंतनगर क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर भोगनीपुर गंग नहर में बाइक से उतरकर उसकी पत्नी मंजू आत्मदाह के उद्देश्य से नहर में कूदने लगी।
सूचना पर पहुंची पुलिस और राहगीरों ने समझा बुझाकर नहर में कूदने से बचाया।वहीं पति पत्नी को पुलिस थाने ले गई जहां थानाध्यक्ष कमल भाटी ने दोनों को करीब एक घंटे की काउंसलिंग के बाद भविष्य में ऐसे आत्मघाती कदम न उठाने के आश्वासन के बाद दोनों हंसी खुशी से घर भेजा। स्थानीय पुलिस की सतर्कता से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
