इटावा: साम्हों क्षेत्र के किसानों ने डीएम से लगाई गुहार,*भरथना,इटावा। भरथना तहसील और विकास खण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत साम्हों के किसान आगामी फसल बुआई के लिए खाद के लिए दरदर भटकते रहे हैं।
बहुउददेशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति साम्हो से अटैच 30-35 गांवो के किसान खाद के लिए भटक रहे हैं। जबकि समिति में खाद उपलब्ध नही है,बल्कि समिति पर ताला लटक रहा है। ए.आर कापरेटिव ने किसानो को बताया कि खाद भेज दी गयी है। किसान सभा साम्हों कमेटी के अध्यक्ष सुरेश चंद्र यादव, किसान राजवीर सिंह,भूरे सिंह,संजय सिंह,राधेश्याम, उदल सिंह सहित तमाम किसान खाद के लिए समिति के चक्कर पर चक्कर लगा रहे हैं,लेकिन समिति पर ताला लटका देख मायूस हो कर वापस लौट रहे हैं।किसान सभा के नेता सुरेश चंद्र ने जिलाधिकारी से रवी की फसल हेतु पर्याप्त खाद की मांग करते हुए कहा कि यदि खाद समय से न मिली तो किसान आंदोलन के लिए मजबूर होगें।
