इटावा। इटावा शहर में आगामी धनतेरस और दीपावली के अवसर पर नगर क्षेत्र में बढ़ने वाली भीड़ और यातायात को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने विशेष रूट डायवर्जन योजना लागू की है। यह योजना 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2025 तक सुबह 8 बजे से रात तक लागू रहेगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए हैं। शहर के मुख्य बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में तीन पहिया और चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वाहन अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए प्रशासन द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करेंगे।
मुख्य रूट डायवर्जन योजना इस प्रकार है पचराहा से आने वाले वाहन राजागंज की ओर नहीं जा सकेंगे। वैकल्पिक मार्ग सीओ सिटी चौराहा तिकोनिया नौरंगाबाद शास्त्री चौराहा। सीओ सिटी चौराहा से राजागंज जाने वाले वाहन भी प्रतिबंधित। वैकल्पिक मार्ग तिकोनिया नौरंगाबाद शास्त्री चौराहा रामू डोसा तिराहा से नगर पालिका चौराहा जाने वाले वाहन नहीं जाएंगे। वैकल्पिक मार्गः सीओ सिटी चौराहा पचराहा या तिकोनिया। नौरंगाबाद चौराहा से तिकोनिया की ओर वाहन प्रतिबंधित। वैकल्पिक मार्गः नौरंगाबाद चौकी। साबितगंज की ओर से आने वाले वाहन तहसील चौराहा नहीं जा सकेंगे। वैकल्पिक मार्गः नौरंगाबाद चौराहा तकिया तिराहा।
रामगंज तिराहा से तहसील चौराहा की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। वैकल्पिक मार्गः नौरंगाबाद चौराहा नौरंगाबाद चौकी या शास्त्री चौराहा। गाड़ीपुरा और बल्देव चौराहा से वाहन तहसील चौराहा नहीं जाएंगे। पक्का तालाब की ओर से आने वाले वाहन सीओ सिटी चौराहा से राजागंज नहीं जा सकेंगे। वैकल्पिक मार्गः तिकोनिया या पचराहा। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे तय रूट का पालन करें और यातायात पुलिस के निर्देशों का सहयोग करें, ताकि त्योहार के समय यातायात सुगम और सुरक्षित बना रहे। अत्यावश्यक स्थिति में थाना कोतवाली क्षेत्र में दो पहिया वाहनों का प्रवेश भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
