इटावा: जनपद पुलिस ने नकली नोटों को बाजारों में चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान जिनके कब्जे से ₹30,200 के नकली नोट, एक तमंचा, 2 कारतूस, 5 एंड्रॉइड मोबाइल और एक स्विफ्ट कार बरामद की गई है ।
एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरोह सैफई के कुम्हावर बाजार में नकली नोट चलाने की फिराक में था।सूचना पर सैफई पुलिस ने घेराबंदी कर 5 आरोपियों को मौके से पकड़ लिया। जिनमें से तीन सोनू उर्फ सुखबीर उर्फ सोहनवीर, धर्मेन्द्र जाटव, ओमवीर सिंह निवासी जगजीवन नगर ग्राम सैलई थाना रामगढ फिरोजाबाद तथा दो अजय यादव निवासी ग्राम नंगला नवल भूतो का नंगला शाहजहांपुर थाना जसवन्तनगर, राजू यादव निवासी ग्राम नंगला वैश थाना सैफई इटावा जनपद के रहने वाले हैं।
आरोपी पहले भी नकली नोट चलाने के मामले में जेल जा चुके, मुख्य आरोपी योगेश उर्फ कलुआ वाह आगरा निवासी फरार, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें तलाश कर रही है ।
