इटावा। भरथना कोतवाली ग्रामीण क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कुसना में गुरुवार की सुबह करीब 5 बजे राजपाल सिंह शाक्य 40 वर्ष पुत्र स्व.ज्ञान सिंह शाक्य के परिजनों में उस समय कोहराम मच गया जब राजपाल सिंह विद्युत करंट की चपेट में आकर अचेत हो गया।
घटना के तुरन्त बाद परिजन अचेत राजपाल सिंह को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय के बाद सेंफई के पीजीआई लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया ही था कि अचेत राजपाल सिंह की मौत हो गई। जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख पुकार के साथ पुनः कोहराम मच गया।पूर्व प्रधान चंद्रभान सिंह ने बताया मृतक के दो बच्चों में एक पुत्र राज शाक्य दूसरी पुत्री कु.रिया शाक्य समेत पत्नी किरन देवी,मां कुंअर श्री समेत परिजनों का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
