इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह इटावा से आगरा जाने वाली सड़क पर मधुबन होटल के सामने कुरसेना गांव के 75 वर्षीय किसान कोमल सिंह पुत्र चुन्नीलाल को पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने रौंद डाला जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक कोमल सिंह हाईवे स्थित अपने खेतों पर घूम कर कुरसेना अपने घर वापस पैदल सर्विस रोड पर जा रहे थे तभी यह घटना हुई। सूचना पर पहुंचे सिटी इंचार्ज मनीष कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
वहीं पुलिस ने घटना कारित करने वाले ट्रक को मीठेपुर टोल प्लाजा से चालक सहित पकड़ लिया। मृतक के परिवार में अचानक हुई इस घटना से कोहराम मच गया।
