इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के कंडा (बनामई) गाँव के समीप एक तेजरफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई,जिसमे एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे एम्बुलेंस की मदद से उपचार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना ले जाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जनपद औरैया के थाना अछल्दा के ग्राम नगला उम्मेद बीसरमऊ के सुरजन सिंह ने बताया कि मेरा 25 वर्षीय पुत्र सौरभ दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है, जोकि कल दिल्ली से आया था,सुबह वह मल्हौसी से बाल कटवा कर अपने छोटे भाई को लेने बकेवर जा रहा था।जैसे ही नगला कंडा (बनामई) के समीप पहुंचा उसकी तेज रफ़्तार बाइक अनियंत्रित होकर पास में लगे विघुत पोल से जा टकराई जिसमे हेलमेट टूट जाने से सिर व शरीर में गंभीर चोटें आई हैं, ग्रामीणों के सहयोग से एम्बुलेंस द्वारा घायल को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत होने के चलते घायल को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है।
