इटावा: दिल्ली -हावड़ा रेल मार्ग भरथना -इकदिल रेलवे स्टेशन के मध्य डाउन ट्रैक पोल संख्या 1142 का 2 के पास एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौत हो जाने का मेमो स्टेशन मास्टर ने जारी कर थाने भेजा इधर घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे हल्का इंचार्ज एसआई राजेश कुमार ने ट्रैक किनारे पड़े शव को अपने कब्जे में ले उसका पंचनामा भर उसकी पहचान करने में जुट गए तभी थाना चौबिया के ग्राम गंगापुरा निवासी गौरीशंकर घटना की सूचना पाकर मौके पर आए और उन्होंने मृतक की पहचान अपने भाई रामअवतार उम्र करीब 65 वर्ष के रूप में की, उन्होंने बताया कि उनके भाई नाई का काम करते हैं और वह काफी समय से ग्राम बांधा में रह रहे थे, ग्रामीणों के अनुसार रामअवतार सुबह शौचक्रिया करने के लिए रेलवे ट्रैक के पार गए हुए थे और जैसे ही वह वापस लौट रहे थे तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
