इटावा: भरथना कृषि उत्पादन मंडी समिति में ट्रक बैक करने के दौरान घायल हुए परिचालक की उपचार के दौरान मौत है।थाना क्षेत्र के ग्राम हथनौली निवासी सियाराम का 35 वर्षीय बेटा उदयवीर सिंह जो ट्रक पर हेल्पर यानी कि (परिचालक) का कार्य करता था, सोमवार देर शाम वह कृषि उत्पादन मंडी समिति में ट्रक बैक करने के दौरान पास में खड़ी ट्रैक्टर की ट्राली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनंन-फानन में उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से उसे मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर कर दिया गया वहां पर उदयवीर की रात्रि 11 बजे उपचार के दौरान मौत हो गई, इधर उदयवीर की जैसे ही मौत की खबर उसके पैतृक गांव हथनौली में पहुंची तो उसके परिजनों सहित सभी का रो-रोकर बुरा हाल था मृतक के भाई सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक की मां की पहले ही मौत हो चुकी है।
