इटावा। सेवा भारती के तत्वावधान में नुमाइश पंडाल में नौ दिवसीय ‘श्री राम कथा’ का शुभारंभ बुधवार को भक्तिमय माहौल में हुआ। एडवोकेट शिवेंद्र भदौरिया ने बताया कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचक शांतनु जी महाराज कर रहे हैं। पहले दिन दोपहर 2 बजे शुरू हुई कथा शाम 5 बजे तक चली, जिसमें उपस्थित श्रद्धालु शांतनु जी महाराज के ओजपूर्ण प्रवचनों से मंत्रमुग्ध हो गए।
कथा स्थल पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इटावा के विभाग प्रचारक यशवीर जी, जिला कार्यवाह बिहारी जी, जिला प्रचारक शिवम् जी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक व्यवस्था में सक्रिय रहे। वहीं सदर विधायक सरिता भदौरिया, जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता विमल भदौरिया समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने कथा श्रवण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।जिला प्रचार प्रमुख वैभव सिंह ने बताया कि सेवा भारती द्वारा आयोजित इस भव्य कथा में समाज के हर वर्ग के लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर धर्म रस का आनंद ले रहे हैं। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक नुमाइश मैदान में होगी।
