
विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश द्वारा संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में नई नियुक्तियाँ की गई हैं। इस क्रम में जनपद इटावा निवासी नवीन कुमार को गौरक्षा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से संगठन में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ है।नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए कहा कि वे हिन्दुत्व, सनातन धर्म, गौरक्षा और राष्ट्रहित के लिए सदैव समर्पित रहेंगे। उन्होंने संकल्प लिया कि समाज में धर्म, एकता और जागरूकता के प्रसार हेतु पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।इस अवसर पर विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति जी ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य हिन्दू समाज की एकता को सुदृढ़ करना और राष्ट्रसेवा के कार्यों को मजबूती देना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम संगठन को नई दिशा, नई ऊर्जा और सशक्त पहचान प्रदान करेगी।बताया गया कि गौरक्षा पीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में, प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति जी तथा संदीप कुशवाह, प्रदेश अध्यक्ष गौरक्षा प्रकोष्ठ के कुशल नेतृत्व में यह नियुक्ति की गई है। साथ ही अभिषेक कठेरिया, मंडल प्रभारी विश्व हिन्दू महासंघ के निर्देशन में नवीन कुमार को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।संगठन पदाधिकारियों ने आशा जताई कि नवीन कुमार के नेतृत्व में जनपद स्तर पर गौरक्षा, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रसेवा के कार्यों को नई गति मिलेगी।
रिपोर्ट ओमकार कठेरिया
