जनपद कन्नौज के कस्बा हसेरन पुलिया पर विश्व हिन्दू महासंघ कन्नौज के तत्वावधान में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर भव्य खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। विश्व हिन्दू महासंघ के मंडल प्रभारी अभिषेक कठेरिया के निर्देशन में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नरेंद्र राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा द्वारा किया गया। शुभ परंपरा के अनुसार सर्वप्रथम मातृशक्ति को प्राथमिकता देते हुए छोटी कन्याओं को खिचड़ी भोज कराया गया, जो सामाजिक समरसता का प्रतीक रहा।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पुष्पेन्द्र सिंह शाक्य क्षेत्रीय लेखपाल रामदास कठेरिया ने भी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का आयोजन विश्व हिन्दू महासंघ के जिला अध्यक्ष लाखन सिंह राजपूत के नेतृत्व में किया गया, जिसमें गौरक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्री बादाम सिंह कठेरिया का खिचड़ी भोज वितरण कराने में विशेष योगदान रहा। साथ ही जगदीश सेंगर ने भी कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया

कार्यक्रम में संगठन की मूल विचारधारा को स्पष्ट करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की विचारधारा के अनुरूप समाज में समानता, एकता और समरसता स्थापित करना ही संगठन का उद्देश्य है। ब्राह्मण से लेकर वाल्मीकि समाज तक सभी वर्गों के लोगों ने एक साथ खिचड़ी भोज किया और यह संदेश दिया कि हम सब समान हैं तथा जातिवाद को समाप्त करना समय की आवश्यकता है।

वक्ताओं ने यह भी कहा कि आज भी कुछ असामाजिक तत्व समाज में जातीय नफरत फैलाकर माहौल खराब करने का प्रयास करते हैं, ऐसे लोगों पर लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अवधेश मिश्रा जिला प्रभारी, कौशलेंद्र सिंह जिला संयोजक, अनिल खटिक जिला महामंत्री, जितेंद्र सिंह दिवाकर जिला उपाध्यक्ष , जगदीश सिंह सेंगर पूर्व जिलाध्यक्ष गौरक्षा प्रकोष्ठ, सुन्दरी सिंह जिलाध्यक्ष मातृशक्ति, ब्रह्मी गुप्ता, सुनील मिश्रा, सचिन, रामरतन तिवारी, अनिल कठेरिया हरीशचंद्र राजपूत, पिंटू कठेरिया, रिंकू दिवाकर, आदि पदाधिकारी गण मौजूद रहे
रिपोर्ट ओमकार कठेरिया
