
जनपद कन्नौज के हसेरन विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत वनगवां स्थित गौशाला में गणतंत्र दिवस के अवसर पर गौ सेवा और संरक्षण को लेकर एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के गौ रक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्री बादाम सिंह कठेरिया ने विकासखंड अधिकारी महोदय के करकमलों से एक गाय को विधिवत रूप से सुपुर्द लेकर समाज को गौ संरक्षण का सशक्त संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान श्री बादाम कठेरिया ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और जीवनशैली का अभिन्न अंग हैं। वर्तमान समय में गोवंशों की हो रही दुर्दशा को रोकने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति और हिंदूवादी संगठनों को आगे आना होगा। उन्होंने सभी संगठनों और समाज के सक्षम परिवारों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने घरों पर कम से कम दो-दो गायों का पालन करें, उनकी सेवा करें और गौ संरक्षण के इस पुण्य कार्य में सहभागी बनें।

उन्होंने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर यह संकल्प भी लिया कि अगले गणतंत्र दिवस तक कम से कम 20 गायों के पालन की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि परम पूज्य गौ रक्षा पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी के मिशन को साकार करने के लिए विश्व हिंदू महासंघ के सभी पदाधिकारियों को भी कम से कम दो-दो गायों का पालन करना चाहिए, क्योंकि माननीय पीठाधीश्वर जी का सबसे बड़ा मिशन गौ सेवा और गौ संरक्षण ही है।इस कार्यक्रम में गौ रक्षा जिला प्रभारी श्री जितेंद्र सिंह दिवाकर, गौ रक्षा जिला मंत्री श्री इंद्रसेन पाल, श्री ब्रह्म कुमार गुप्ता जिला महामंत्री श्री वीरेंद्र कठेरिया, गौ रक्षा ब्लॉक अध्यक्ष तिर्वा श्री अनुज कुमार सहित कई पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में गौ सेवा को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट ओमकार कठेरिया उपाधि प्राप्त पत्रकार
