भरथना/इटावा। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर थाना भरथना के लिए गौरव का क्षण उस समय आया, जब जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में भरथना थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा एवं प्रभावी पुलिसिंग के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा प्रदत्त “उत्कृष्ट सेवा पदक” से सम्मानित किया।
थाना प्रभारी विक्रम सिंह के भरथना में कार्यभार संभालने के बाद क्षेत्र में अपराधों में उल्लेखनीय कमी देखी गई है। अपराधियों में पुलिस का भय व्याप्त है, जिससे आपराधिक गतिविधियों पर काफी हद तक नियंत्रण स्थापित हुआ है। जनता से सीधा संवाद, संवेदनशील कार्यशैली एवं निष्पक्ष कार्रवाई उनकी कार्यप्रणाली की पहचान बन चुकी है।उल्लेखनीय है कि उत्कृष्ट सेवा पदक पुलिस विभाग में लगभग दस वर्षों की बेदाग सेवा, अनुशासन तथा विशिष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया जाता है। यह सम्मान निरीक्षक विक्रम सिंह की निरंतर मेहनत, साहस और जिम्मेदारीपूर्ण सेवाओं का प्रतीक है।
उत्कृष्ट सेवा पदक मिलने की सूचना पर थाना परिसर में बधाई देने वालों का तांता लग गया। समाजसेवी एवं दवा व्यापारी मुकेश गुप्ता, रामू चौहान, नितिन पोरवाल, स्वभाग्य गुप्ता सहित अन्य लोगों ने थाना प्रभारी विक्रम सिंह को फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसी दौरान प्रेस क्लब भरथना के पदाधिकारियों अमित यादव उर्फ रौली, विष्णु राठौर, अतुल कुमार उर्फ सोनू, इशरत अब्बासी सहित अन्य पत्रकारों ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर थाना प्रभारी का स्वागत एवं सम्मान किया।
