
इटावा। तहसील ताखा क्षेत्र के अंतर्गत उसराहार में किशनी रोड पर विश्व हिन्दू महासंघ, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम एवं हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह साप्ताहिक कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र अवधूत एवं प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के निर्देशानुसार 07 फरवरी 2026 को दोपहर 04 बजे, किशनी रोड उसराहार स्थित मुरारी भैया के आवास पर संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में संत रविदास जी के विचारों, सामाजिक समरसता, समानता तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करना रहा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अभिषेक सिंह कठेरिया (मंडल प्रभारी, कानपुर) तथा विशिष्ट अतिथि बादाम सिंह कठेरिया (जिला अध्यक्ष, गौ रक्षा प्रकोष्ठ, कन्नौज) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नितिन गुप्ता उर्फ पीयूष गुप्ता एवं डॉ. नवीन कुमार (जिला अध्यक्ष, गौ रक्षा प्रकोष्ठ) के नेतृत्व में की गई सभी पदाधिकारी ने मंडल प्रभारी अभिषेक कठेरिया का माला पहनकर भाव स्वागत किया वही मके पर मंडल प्रभारी अभिषेक कठेरिया ज ने विश्व हिन्दू जिला अध्यक्ष नितिन गुप्ता व नवीन कुमार को गौरक्षा जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा इटावा की कमान आप के हांथ में है अपने पद को निष्ठा और ईमानदारी से निर्वाहन करें सभी पदाधिकारी को फोटो भेंट कर माला पहनाकर सम्मानित किया गया

जिला अध्यक्ष नितिन गुप्ता एवं पीयूष गुप्ता ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महान संत के साथ-साथ समाज सुधारक, कवि और मानवता के सच्चे मार्गदर्शक थे। उन्होंने जाति-पाति, ऊँच-नीच और भेदभाव के विरुद्ध आवाज उठाकर समाज को नई दिशा दी। उनका संदेश “मन चंगा तो कठौती में गंगा” आज भी आत्मशुद्धि, सत्य और सरल जीवन का मार्ग दिखाता है।
मुख्य अतिथि अभिषेक सिंह कठेरिया ने संगठन की नीतियों पर प्रकाश डालते हुए गौ रक्षा, हिंदुत्व की रक्षा और गरीबों की सहायता को संगठन की प्राथमिकता बताया। उन्होंने मोरी ग्राम पंचायत की गौशाला का निरीक्षण कर चारा-पानी की व्यवस्था समय पर कराने के निर्देश दिए तथा गौशाला संचालन से जुड़ी समस्याओं पर चिंता व्यक्त की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. कप्तान सिंह राठौर (जिला सचिव), चन्द्रभान कश्यप (तहसील अध्यक्ष), रजनीश गुप्ता (जिला प्रवक्ता), धीरज कश्यप (जिला उपाध्यक्ष, गौ रक्षा प्रकोष्ठ), निखिल गुप्ता (जिला मंत्री), हिमांशु राठौर (राजा), डॉ. दिनेश कुमार, हेमंत धनुषवंशी, मुरारी भैया सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

