
जनपद इटावा के विकास खंड ताखा अंतर्गत थाना ऊसराहार क्षेत्र की पंचायत मुर्चा टांडेहार में किशनी रोड पर पेट्रोल पंप के पीछे ऊसराहार की ओर एक दर्दनाक घटना सामने आई। समय करीब रात 10 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गौमाता की मौके पर ही मौत हो गई। मृत गौमाता का शव सड़क किनारे पड़ा रहा, जिसे आवारा कुत्ते नोच-नोचकर खाते रहे।घटना की सूचना मिलते ही विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष नितिन गुप्ता, व गोरक्षा संघ के जिला अध्यक्ष नवीन कुमार, जिला मंत्री निखिल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु राठौर सहित दर्जनों पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव एवं विकासखंड अधिकारी को घटना से अवगत कराया, लेकिन किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने समय रहते कोई संज्ञान नहीं लिया। आरोप है कि अधिकारियों ने टालमटोल करते हुए रात में मौके पर आने में असमर्थता जताई और बातचीत से भी इनकार कर दिया।विश्व हिंदू महासंघ एवं गोरक्षा संघ के पदाधिकारियों ने इस घोर लापरवाही की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि गौवंश की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसके बावजूद ऊसराहार थाना क्षेत्र में प्रशासनिक उदासीनता सामने आई है। पदाधिकारियों ने 1076 कॉल पर भी घटना की सूचना दी।मौके पर डायल 112 के माध्यम से पुलिस प्रशासन जरूर पहुंचा, लेकिन ग्राम प्रधान व संबंधित अधिकारियों की निष्क्रियता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जिम्मेदार अधिकारी इस तरह की घोर लापरवाही करेंगे तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा पदाधिकारीयों ने बताया बहुत जल्द जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की मांग करेंगे
