भरथना/इटावा। हाल ही में हुई चोरी की घटनाओं का त्वरित खुलासा कर भरथना पुलिस ने जनता का दिल जीत लिया है। लगातार सफल कार्यवाहियों से पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है, जिसके चलते विभिन्न संगठनों द्वारा पुलिस टीम का सम्मान किया जा रहा है।मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर स्वामी विवेकानंद विचार मंच भरथना के तत्वाधान में भूतपूर्व सैनिकों द्वारा पुलिस टीम को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी विक्रम सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर अरिमर्दन सिंह एवं चौकी प्रभारी तन्मय चौधरी को पुष्पमाला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। संयोजिका डॉ. अनीता सिंह ने कहा कि भरथना पुलिस ने कम समय में चोरी की घटनाओं का खुलासा कर सराहनीय कार्य किया है, जिससे आमजन में सुरक्षा का भाव मजबूत हुआ है।

वहीं मंच के अध्यक्ष हकीम सिंह यादव एडवोकेट ने कहा कि थाना प्रभारी विक्रम सिंह हर घटना का शीघ्र खुलासा कर पुलिस की कार्यशैली को मजबूत बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपराध पूरी तरह खत्म नहीं हो सकता, लेकिन त्वरित खुलासा ही पुलिस की सबसे बड़ी सफलता है। भरथना की जनता भी भाग्यशाली है, जिन्हें ऐसी सक्रिय पुलिस टीम मिली है।
इस अवसर पर पुलिस टीम में आशुतोष, नवीन, देवेंद्र, अजय और रजनी सिंह को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पुलिस टीम के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने की उम्मीद ।
