इटावा जिला पंचायत कार्यालय में रविवार को समाजवादी पार्टी की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजकिशोर भोजवाल मुख्य आयोजक थे।कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री रामसेवक यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
भरथना के विधायक राघवेन्द्र गौतम और महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष लीलावती राजपूत की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई।भरथना विधायक ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बातें रखीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार स्कूल बंद कर रही है, जिससे गरीब बच्चों की शिक्षा और रोजगार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी गरीब, मजदूर और किसानों के हित में काम करती है।
बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, प्रदेश सचिव के.पी. सिंह शाक्य, जिला उपाध्यक्ष आशीष राजपूत और प्रवक्ता विक्की गुप्ता, श्री सुनील यादव पूर्व जिलाध्यक्ष,के के यादव वरिष्ठ नेता, नरेंद्र पाल धनगर ने संचालन किया ।
इस मौके पर हिमांशु राठौर नगर अध्यक्ष, जिला मीडिया प्रभारी विमल राजपूत,पुनीत भोजवाल, राकेश यादव प्रदेश सचिव, रमेश यादव नोट पुनीत भोजवाल को प्रमुख महासचिव, महिपाल सिंह शाक्य जिला महासचिव, सत्यवीर पाल ब्लाक अध्यक्ष चकरनगर, जहीर उर्फ पिन्नक नगर महासचिव,धर्मेन्द्र सिंह राजपूत कोषाध्यक्ष, सोनू पाल महेवा, एडवोकेट अक्षय पाल, शिवा राजपूत, संजीव राजपूत,किशन यादव,अमन यादव ,शिवा राजपूत, अमन यादव, किशन यादव, राहुल यादव, नितिन यादव, शानू खान, राशिद खान, विमल राजपूत, पंकज भोजवाल, धीरज कुमार राजकीय ठेकेदार,मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र पाल धनगर ने किया।
