
कानपुर नगर समाचार विश्व हिंदू महा संघ संघ कानपुर मंडल प्रभारी जगत पांडे द्वारा राष्ट्र संत ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ महाराज जी की पुण्यतिथि कार्यक्रम मंडल से संबंधित सभी जिलों में होना है ।जिसकी समीक्षा वर्चुअल बैठक के रूप में सभी जिला पदाधिकारी ऑनलाइन की। शामिल हुए क्रमानुसार जिला अध्यक्ष और जिला पदाधिकारी से मंडल प्रभारी ने बात की। पुण्य तिथि कार्यक्रम में कैसी तैयारी है। जिसमें कानपुर नगर जिला अध्यक्ष डॉ शंकर सिंह जी द्वारा बताया गया कि आगामी 12 सितंबर को दिव्य भव्य रूप से संगोष्ठी कार्यक्रम होगा। स्थान चिन्हित है सैकड़ो की तादाद में महंत जी की पुण्य तिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिला अध्यक्ष कन्नौज कुलदीप दुबे ने बताया 17 सितंबर को ब्रह्मलीन जी का पुण्यतिथि कार्यक्रम का स्थान समय सभी चिन्हित कर लिया गया है। लोगों को प्रचार के माध्यम से जागरूकता की जा रही है। कन्नौज कार्यक्रम मंडल में सर्वप्रथम नंबर एक पर होगा जिला फर्रुखाबाद अध्यक्ष अनुपम अवस्थी ने बताया 17 सितंबर को हमारी कार्यक्रम के विषय में पूर्णता तैयारी हो चुकी है हमें अवगत है कि हमारे संगठन के मुखिया प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में आएंगे। यह हमारा जिले का गौरव का विषय है। जिला अध्यक्ष कानपुर देहात प्रधान विक्रम सिंह सेंगर ने कहा की 14 सितंबर को उपरोक्त कार्यक्रम की तैयारी पूर्ण हो चुकी है जो स्थान झींझक सोना पैलेस में किया जाएगा कार्यक्रम में 11वी पुण्य तिथि पर 11 दीप प्रज्ज्वल , 11 असहाय मातृ शक्तियों को वस्त्रेदान और वरिष्ठ बुजुर्गों अतिथियों का बेहद सम्मान के साथ समरसता सहभोज किया जाएगा वही इटावा जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह कठेरिया ने कहा मेरे जिले में 18 सितंबर को कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है

कानपुर मंडल प्रभारी ने कहा जिसका पदाधिकारी के साथ बैठक करके पुण्यतिथि ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी का मनाया जाएगा। औरैया जिला से जिला अध्यक्ष गौरव बाजपेई जी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उपस्थित नहीं हो पाए। परंतु फोन कर बताया कि आगामी 16 सितंबर को हमारे जिले से पुण्य तिथि कार्यक्रम अच्छे से मनाया जाएगा। वर्चुअल बैठक में सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष व जिला पदाधिकारी भाग लिए बैठक में कानपुर देहात जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह व प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम बिहारी अवस्थी व मातृशक्ति प्रदेश उपाध्यक्ष विभा दुबे ने महंत अवैद्यनाथ जी के जीवन परिचय को विस्तार से बताया, धर्माचार्य जिला अध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी गणेश जी ने संगठन को बल देने का सुझाव दिया। बैठक में मुख्य रूप से अवधेश कुमार सिंह जिला महामंत्री, उमेश मिश्रा डब्बू ,मनमोहन दीक्षित ,श्याम दुबे ,रवि बाजपेई ,कैलाश, कौशल, राजकुमार शर्मा ,रामचंद्र गुप्ता, मानस प्रजापति, अंकुर प्रताप सिंह, राम, अभिलाष ,आकाश सिंह भदौरिया ,अमन द्विवेदी, मंजू तोमर इटावा, आशीष, सतीश गुप्ता ,संतोष जायसवाल, जितेंद्र, जेपी सिंह, राजा सिंह, विवेक श्रीवास्तव, रजनीश फौजी, जगदीश सिंह सेंगर, आदि लोग शामिल हुए रिपोर्ट ओमकार कठेरिया पत्रकार
