
आज औरैया जनपद में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा व्यापारी मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर औरैया सदर की विधायक गुड़िया कठेरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।विधायक ने व्यापार जगत से जुड़े साथियों से संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का विश्वास और सहयोग ही जिले के समग्र विकास की आधारशिला है।कार्यक्रम में व्यापारियों ने विधायक का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। विधायक गुड़िया कठेरिया ने भरोसा दिलाया कि व्यापारियों की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, ताकि औरैया में व्यापार और विकास दोनों को गति मिल सके।रिपोर्ट ओमकार कठेरिया पत्रकार उत्तर प्रदेश
