ऊसराहार,इटावा। ताखा विकास खण्ड क्षेत्र अन्तर्गत ऊसराहार व आसपास संचालित प्राइवेट अस्पताल में आधा दर्जन मरीज भर्ती मिले लेकिन उन्हे देखने के लिए अस्पताल मे कोई नही था आयुर्वेदिक के नाम से रजिस्टर्ड अस्पताल मे रखे कूड़ेदान मे अंग्रेजी इंजेक्शन का रैपर पड़े मिले।ऊसराहार मे रजिस्ट्रेशन की आड लेकर चल रहे अबैध अस्पतालों पर अब शिकंजा कसना शुरू हो गया है। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला के निर्देश के बाद सीएमओ कार्यवाही के मूड मे आ गए है।
उनके निर्देश पर ऊसराहार मे सोमवार को डिप्टी सीएमओ सतेंद्र यादव ने कई अस्पतालों मे छापा मारा पिछले दिनो चर्चा मे आए जीवन ज्योति क्लीनिक पर छापा मारा अस्पताल मे मरीज बैठे थे जांच मे पता चला अस्पताल का आयुर्वेद मे रजिस्ट्रेशन किया गया जिसका संचालन डाक्टर ज्योति करती है लेकिन निरीक्षण मे डाक्टर ज्योति मौके पर नही मिली जांच के दौरान मरीज को लगाए गए इंजेक्शन के रैपर डस्टविन मे डाले गए थे जो ऐलोपैथिक थे।

जिससे साफ जाहिर है कि आयुर्वेद की आड मे अग्रेजी दवाइयों को देकर मरीजो को ठीक किया जाता है और उनसे मनमाने पैसे बसूले जाते हैं डिप्टी सीएमओ ने जानकी हास्पिटल का निरीक्षण किया तो मौके से अस्पताल संचालक गायब थे अस्पताल मे आधा दर्जन मरीज भर्ती थे जिनके हाथो मे बोतल चढाने के लिए सिरिंज लगाई गई थी डिप्टी सीएमओ ने जब जानाकरी ली तो उन्हे एक महिला मौके पर मिली है,अस्पताल किसका है यह पता नही चल सका एक महिला ने जानकारी कुछ जानकारी जरूर दी डिप्टी सीएमओ सतेंद्र यादव ने बताया जीवन ज्योति क्लीनिक पर निरीक्षण के दौरान डस्टविन मे लगाए गए इंजेक्शन के खाली रैपर पाए गए हैं जो ऐलोपैथिक थे अस्पताल को आयुर्वेद मे रजिस्टर्ड किया गया है मौके पर डाक्टर ज्योति नही मिली है जानकी क्लीनिक मे कई मरीज भर्ती थे लेकिन अस्पताल चलाने वाला कोई नही मिला।
मरीजो का इलाज कौन कर रहा है इसका पता किया जा रहा है अस्पताल का रजिस्ट्रेशन बताया गया है लेकिन मौके पर कोई कागज नही मिले है उन्होने कहा आयुर्वेद मे रजिस्ट्रेशन के बाद अस्पताल संचालन के मानक है यदि मरीज को भर्ती किया जाता है और इंजेक्शन लगाए जाते हैं तो वह भी झोलाछाप की श्रेणी मे आते हैं दोनो अस्पतालों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं डिप्टी सीएमओ ने सरसईनावर मे सतगुरू अस्पताल का निरीक्षण किया जिसका रजिस्ट्रेशन पाया गया है उन्होने बताया निरीक्षण के दौरान जो कमियां मिली है सभी को नोटिस जारी किया जा रहा है नियम विरुद्ध काम करने वाले सभी लोगो पर कार्यवाही की जाएगी।
