इटावा। आजाद खटीक समाज टीम इटावा-औरैया के वरिष्ठ सेवक विजयेंद्र तिमोरी ने कहा है कि आगामी सम्पन्न होने वाले पंचायत चुनाव में आजाद खटीक समाज बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करेगा।उन्होंने कहा है कि टीम इटावा-औरैया अभी हाल ही में एक हिटलरशाह सामाजिक संगठन की गुलामी से आजाद हुआ है।जिसके कारण टीम इटावा-औरैया अब आजाद खटीक समाज के बैनर तले पूर्व की तरह समाज की सेवा और सहयोग के लिए तत्पर रहेगा,और किसी व्यक्ति से चंदा धंधा आदि वसूली नहीं होने देगा। बल्कि चंदा धंधा आदि वसूली करने वाले ऐसे संगठनों व उनके सलाहकारों को क्षेत्र से खदेड़ने का काम करेगा।
श्री तिमोरी ने बताया कि खटीक एक एसी जुझारू कौम है जो किसी की गुलामी और हिटलरशाही कतई बर्दाश्त नहीं करती बल्कि खुद के अपने शारीरिक परिश्रम से अपना खुद का व्यवसाय कर परिवार का भरण पोषण करती है,खटीक जाति के लोग न तो किसी की मजदूरी करता दिखेगा और न ही यही जाति किसी की गुलामी करता दिखेगा।यह कौन खुद के परिश्रम पर भरोसा रखती है। साथ ही यह समाज किसी की नौकरी चाकरी तो दूर किसी की अत्यधिक धौंस भी नहीं सुनता।
टीम इटावा-औरैया ने विगत 27 वर्ष तक समाज के एक हिटलरशाह संगठन का नाम जनपद समेत पूरे प्रदेश में बहुचर्चित किया था,और समाज के बीच अपनी सेवाएं प्रदान की गई थीं जिसे पूरे प्रदेश का खटीक समाज भलीभांति जनता है।लेकिन उक्त संगठन के हिटलरशाह ने अपनी नेतागीरी चमकाने के अलावा समाज के किसी व्यक्ति को किसी दल की राजनीत में घुसने तक नहीं दिया। जिसका कारण यह समाज आज तक राजनैतिक स्तर पर शून्य पर खड़ा है।टीम इटावा-औरैया आजाद खटीक समाज ने अब निर्णय लिया है कि उनका समाज शिक्षित और संगठित बहुत हो चुका है अब वारी राजनीत में हिस्सेदारी और सत्ता में भागेदारी की है।
जिसके तहत आगामी पंचायत चुनाव में आजाद खटीक समाज की टीम इटावा-औरैया आस पास के सभी जनपद में आरक्षित सभी पदों पर अपने खटीक समाज के प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरेगी।उन्होंने बताया इटावा-औरैया में समाज के सेवक पूर्व प्रधान राजकुमार राजू चक,रामानन्द उर्फ रामा चक,जिला पंचायत सदस्य अवनीश चक,बसन्त लाल चक,संतोषी देवी चक,अनिल चक एलआईसी अभिकर्ता,सचिन चक रघुवंशी और संतोष कुमार उर्फ गुड्डू चक,नन्दू चक आदि टीम के सदस्य पंचायत चुनाव के लिए जिताऊ प्रत्याशियों का चयन करेंगे।
