भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली कस्बा के सीओ ऑफिस के निकट मोहल्ला राजा का नगला में मंगलवार की प्रातः करीब 6 बजे अपने घर के बाहर निकल कर सड़क किनारे खड़े डा.धर्मवीर सिंह यादव 55 बर्ष पुत्र स्व.महाराज सिंह यादव को इटावा की तरफ से एक तेज रफ्तार आई कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मारदी और कार चालक गम्भीर घायल डा.धर्मवीर सिंह को कुचलते हुए भरथना कस्बा की ओर फुर्र हो गया।घटना को देख पास खड़े परिजन चीख पड़े और मरणासन डाक्टर धर्मवीर को इलाज के लिए मुख्यालय स्थित जेके हॉस्पिटल भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान कुछ ही पल में डा.धर्मवीर सिंह यादव की दर्दनाक मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डाक्टर धर्मवीर प्रातः करीब 6 बजे अपने घर के बाहर सड़क किनारे अपने दो पड़ोसियों के साथ खड़े थे,इसी बीच एक तेज रफ्तार कार इटावा की तरफ से आई और डा.धर्मवीर को जोरदार टक्कर मारकर उन्हें कुचलते हुए चालक मय कार के भरथना की ओर और अधिक तेज रफ्तार से कार भगाकर भाग जाने में सफल हो गया।
डा.धर्मवीर की हालत गम्भीर देख परिजनों ने इलाज के लिए उन्हें तत्काल इटावा के जेके हॉस्पिटल में भर्ती कराया लेकिन कुछ ही समय बाद डा.धर्मवीर सिंह यादव की दर्दनाक मौत हो गई।स्थानीय लोगों के अनुसार घटना को अंजाम देने वाली कार आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों में भागती हुई कैद हो गई है। जिसकी पुलिस तलास में जुटी हुई है।मृतक डा.धर्मवीर सिंह अपने पीछे पत्नी एक बेटी कु.लक्ष्मी यादव 24,एक बेटा कृष्णा यादव 16, पत्नी गीता यादव समेत परिजनों को रोता बिलखता छोड़ गया है।
