जसवंतनगर,इटावा। बेसिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में आयोजित संकुल मलाजनी के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की कबड्डी की प्रतियोगिता संकुल मलाजनी के पीएम श्री विद्यालय मलाजनी में संपन्न हुई। जिसमे न्याय पंचायत मलाजनी के सभी विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लाक व्यायाम शिक्षक राजेश जादौन न टॉस उछाल कर एवम सभी खिलाड़ियों को विजय श्री का आशीर्वाद देकर किया। जूनियर बालक वर्ग में फाइनल मैच कम्पोजिट विद्यालय मलाजनी और कम्पोजिट विद्यालय भतौरा के बीच हुआ जिसमे कम्पोजिट विद्यालय मलाजनी ने जीता। बालिका वर्ग में कम्पोजिट विद्यालय मलाजनी विजेता और कंपोजिट स्कूल नगला नया उपविजेता रहा। प्राथमिक स्तर की बालिका वर्ग की कबड्डी में मलाजनी विजेता और बनकटी बुजुर्ग की टीम उपविजेता रही प्राथमिक बालक वर्ग में पी एस मलाजनी टीम विजेता तथा कैस्त प्रथम टीम उप विजेता रही।
निर्णायक की भूमिका अजीत यादव,योगेन्द्र कुमार और पंकज ने निभाई।कार्यक्रम के आयोजन में चंद्र प्रकाश,संजीव कुमार, सर्वेश कुमार,उमेश कुमार, नीरज बाबू,राकेश कुमार, मंजू यादव,हेमलता पांडे, संतोष कुमारी,नम्रता,बिंदु बती,मोहित कुमार,नीतू यादव,राजेंद्र सिंह,अजय यादव ने सहयोग किया। हरि कुमार प्रधानाध्यापक ने विजेता टीम को 500 रूपए का पुरस्कार दिया। अंत में संकुल शिक्षक मुहम्मद फुरकान और विशुन सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता का समापन किया।
