इटावा : मार्ग दुर्घटना में छात्रा घायल हुई। भरथना कस्बा के मुहल्ला जवाहर रोड स्थित बैंक में अपने परिजनों के साथ आई ग्राम खरगजीत नगला निवासी छात्रा शिवानी जैसे ही सड़क के किनारे वापस अपने घर की ओर जा रही थी तभी मोटरसाइकिल चालक ने तेज व लापरवाही से चलाते हुए उसके जोरदार टक्कर मार दी जिससे शिवानी के पैर में गंभीर चोट आ गई। तभी वहां मौजूद शिवानी के परिजन उसे उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल ले गए।