हापुड़ : सोशल मीडिया पर अपने डांस और रील्स से चर्चा में रहने वाली हापुड़ की वायरल गर्ल वंशिका एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार कारण कोई नया वीडियो नहीं, बल्कि गृहकलेश और मारपीट का मामला है।हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वंशिका अपनी मां से कहासुनी करती नजर आ रही हैं। कहा-सुनी देखते ही देखते हाथापाई में बदल जाती है।
वीडियो वायरल होते ही मामला चर्चा का विषय बन गया है।इसी बीच वंशिका की मां ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि करीब दो वर्ष पहले तक परिवार में सब कुछ सामान्य था, लेकिन जब से हिमांशु नाम का मैनेजर वंशिका के साथ जुड़ा है, तभी से घर में विवाद बढ़ गए हैं।वंशिका की मां का कहना है कि “चैनल की कमाई का रुपया हिमांशु अपने पास रखता है, घर पर कुछ नहीं देता। वंशिका की गाड़ी और स्कूटी भी हिमांशु के नाम पर हैं।
वह वंशिका को भड़काता है और अब वंशिका हम सबको घर से निकालना चाहती है, जबकि यह मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिला है।”मां ने यह भी आरोप लगाया कि वंशिका बार-बार परिवार के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर रही हैं और कई बार उनसे मारपीट भी कर चुकी हैं।वहीं इस पूरे मामले पर वंशिका और हिमांशु की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
