इटावा : जनसहयोगी इंटर कालेज मोढ़ी में जिला विद्यालय निरीक्षक/जिला मुख्यायुक्त अतुल कुमार सिंह व जिला सचिव रविंद्र सिंह यादव के निर्देशन में भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में तृतीय सोपान जांच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन सम्पन्न हुआ।पांच दिवसीय शिविर में 16 स्काउट, 16 गाइड, कुल 32 स्काउट गाइड ने प्रतिभाग किया।शिविर में छात्रों ने विषम परिस्थितियों में जीवन जीने की कला, 16 दिशाएं, अनुमान लगाना, ध्वज शिष्टाचार, गांठें, बंधन, प्राथमिक उपचार, पायनियरिंग, मैपिंग, रसोईकला, प्रार्थना, झंडागीत, प्राथमिक उपचार, विभिन्न प्रकार की पट्टियां, स्वस्थ रहने के लिए बीपी सहित विभिन्न परीक्षणों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
जनसहयोगी इंटर कालेज की प्रधानाचार्य व जिला कमिश्नर गाइड मंजू भदौरिया के कुशल नेतृत्व में स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं ने एक दिन की हाईक कराई गई, प्रशिक्षक स्वीटी मथुरिया, अर्चना चौधरी, अच्युत कुमार त्रिपाठी ने बच्चों को स्काउट प्रतिज्ञा, नियम, झंडा शिष्टाचार एवं सेवा कार्यों का महत्व समझाया।
कार्यक्रम के समापन बेला पर विद्यालय के प्रबंधक प्रमोद कुमार यादव और मुख्य अतिथि मनोज यादव बंटी ने बच्चों को स्काउटिंग के आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता व राष्ट्र सेवा की भावना का विकास करते हैं। शिविर का संचालन स्वीटी मथुरिया जिला संगठन आयुक्त (गाइड) ने किया।
